समग्र समाचार सेवा
मोहाली, 4 मार्च। महिला मोर्चा की मोहाली जिला अध्यक्ष मिली गर्ग ने 3मार्च रविवार को शक्ति वंदन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासान और पंजाब प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जय इन्द्र कौर के दिशा निर्देश पर जिले से हर वर्ग, समुदाय और उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार की तरफ़ से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों की जानकारी को घर घर तक पहुँचाना थाय़।
यह दौड़ मोहाली की सेक्टर 70 में स्थित विख्यात होम लैंड हाइट्स सॉसायटी से शुरू हुई जिसका समापन सेक्टर 78 स्थित श्री सिंह शहीदा गुरुद्वारा,सोहना साहिब के पास किया गया। दौड़ में हिस्सा ले रही 100 से अधिक महिलाओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर प्रशाद ग्रहण किया।
इस मौके पर जिले की टीम से जेनरल सेक्रेटेरी डॉक्टर इतिका शर्मा, सेक्रेटेरी रेखा शर्मा और नीलिमा अरोरा, उपाध्यक्ष इंदू शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष रोशनी देवी, सारिका जग्गी, अनिता जोशी, रीता सिंह, डॉक्टर प्रतिभा, रजनी चढा, उषा गौतम, निहारिका गर्ग और रेणु रैना ,मिली गर्ग के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ उपस्थित रहे।