प्रधानमंत्री ने सबसे बड़े जनजातीय त्योहार सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा के शुभारंभ पर दीं शुभकामनाएं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक, सम्मक्का-सरक्का मेदारम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मक्का-सरक्का को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनकी एकता और वीरता के आदर्श की भावना का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक और हमारी सांस्कृतिक विरासत की स्थायी भावना की जीवंत अभिव्यक्ति, सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। यह जथारा भक्ति, परंपरा और सामुदायिक भावना का एक महान मिश्रण है। हम सम्मक्का-सरक्का को नमन करते हैं और उनकी एकता और वीरता के आदर्श की भावना का स्‍मरण करते हैं।”

“గిరిజనుల అతిపెద్ద పండుగలలో ఒకటైన,మన సాంస్కృతిక వారసత్వానికి చిరకాల స్ఫూర్తిగా నిలిచే చైతన్యవంతమైన వ్యక్తీకరణ అయిన ఈ సమ్మక్క-సారక్క మేడారం జాతర ప్రారంభోత్సవానికి శుభాకాంక్షలు. ఈ జాతర భక్తి, సంప్రదాయం, సమాజ స్ఫూర్తిల గొప్ప కలయిక. మనం సమ్మక్క-సారక్కలకు ప్రణమిల్లుదాం, వారు అభివ్యక్తీకరించిన ఐక్యతా స్ఫూర్తిని, పరాక్రమాన్ని గుర్తుచేసుకుందాం.”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.