उपराष्ट्रपति मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर का करेंगे दौरा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,19फरवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ की अरुणाचल प्रदेश राज्य की यह पहली यात्रा होगी।

अपने एक दिन के दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ अरुणाचल प्रदेश राज्‍य के 38 वें स्‍थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति का ईटानगर के राजभवन में जाने का भी कार्यक्रम है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.