‘दामिनी’ फेम डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा, 2 करोड़ का फाइन भी लगा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई ,19फरवरी। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को शनिवार को जामनगर कोर्ट ने एक चेक बाउंस मामले मे जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 67 वर्षीय संतोषी को 2 साल की सजा सुनाते हुए 2 करोड़ रुपए भरने का आदेश दिया है। मामला कुछ यूं हैं कि संतोषी ने जामनगर के व्यवसायी अशोकलाल से 1 करोड़ रुपए उधार लेने के बाद उनके पैसे नहीं चुकाए थे। ऐसे में अशोकलाल ने संतोषी पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था। मामला साल 2015 का है।

फिलहाल इस मामले में संतोषी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। संतोषी साल 2019 में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। वकील ने बताया था कि संतोषी और अशोकलाल करीबी दोस्त हैं। अशोकलाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपए उधार दिए थे। इस पर संतोषी ने उन्हें 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए, जो दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए। अशोकलाल ने संतोषी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई।

मामला दर्ज होने के बाद 18 सुनवाइयों में संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि संतोषी इन दिनों फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। संतोषी ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘चाइना गेट’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी कई चर्चित फिल्में बना चुके हैं। उनके खाते में 3 राष्ट्रीय और 6 फिल्मफेयर पुरस्कार हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.