सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान, हरियाणा में बंद होंगे सभी हुक्का बार, लेकिन….

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंढीगढ़, 26सितंबर। हरियाणा सरकार ने राज्य में सभी हुक्का बार बंद करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया. सरकार की तरफ से कहा गया कि हरियाणवी संस्कृति के परंपरागत हुक्का पर यह नियम लागू नहीं होगा.

हरियाणा CMO की तरफ से ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा गया, नशे के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में व्यावसायिक हुक्का बार को बैन करने का ऐलान किया है. हरियाणवी संस्कृति के ‘परंपरागत हुक्का’ पर यह नियम लागू नहीं होगा.

यह घटना कुछ महीने पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा राज्य में होटल, रेस्तरां, पब, बार और नाइट क्लबों में हुक्का परोसने पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद आया है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.