महिला आरक्षण, मोदी है तो मुमकिन है: अनुराग ठाकुर  

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20सितंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। अनुराग ठाकुर ने महिला आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पर खेल खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2008 में बिल लाकर स्टैंडिंग कमेटी में भेज दिया। दो साल बाद भी उनके सहयोगियों ने सहयोग नहीं किया। कोई परकटी कहता था, कोई कहता था कि इस घर की महिलाएं आएंगी, उस घर की महिलाएं आएँगी… क्या कुछ नहीं सुनने को मिला कांग्रेस नेताओं द्वारा। आज सनातन का अपमान करते हैं उस समय नारी का अपमान करते थे। पास करना ही होता बिल तो 2010 में कर दिए होते। न इनके नेक इरादे थे और नीयत में भी खोट था। और नेतृत्व रिमोट भी तो रिमोट से चलता था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति नमो नमः । अगर कुल मिलाकर देखें तो मोदी जी ने नौ वर्षों में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ से लेकर लखपति दीदियां बनाने से लेकर अब नीति निर्माण में नारी शक्ति के योगदान के लिए, महिला आरक्षण का क्रांतिकारी कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि अगर आंकड़ें देखेंगे तो राज्यों की विधानसभाओं में मुश्किल से 5-10 प्रतिशत महिलाएं आती हैं, वहीं लोकसभा में 15 प्रतिशत मुश्किल से प्रतिनिधित्व दिखता है। लेकिन मोदी सरकार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई है। मोदी सरकार ने जहां एक तरफ खाते खोले, करोड़ों बहनों को मुफ्त इलाज, मुफ्त अनाज दिया, लखपति दीदियां बनाने के बाद भी सत्ता में भागीदारी और महिला नेतृत्व को बढ़ाने के लिए आरक्षण लाया गया। जो आज तक कोई नहीं कर पाया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लाते तो थे बिल, पास नहीं कराते थे। मोदी जी लाए भी हैं और पास कराए भी हैं। तभी कहते हैं कि मोदी हैं तो मुमकिन है। श्री ठाकुर ने कहा कि मैने धरातल पर देखा है। हिमाचल का उदाहरण देता हूं। भाजपा की सरकार ने 50 प्रतिशत आरक्षण पंचायतीराज में दिया। लोगों ने सवाल उठाए की कहां से काबिल महिलाएं आएंगी। आज 60 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं चुनकर आती हैं। आपको एक बार अवसर देना है कि वे चुनकर आएं और वे इंडिपेंडेंट सीटों से भी चुनकर आ सकती हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकारें रहीं, नेहरू की रहीं, इंदिरा की राजीव गांधी की रहीं। लेकिन, किसी ने महिलाओं को उनका हक नहीं दिया। देश की महिलाओं और देश की आधी आबादी को सत्ता में 33 प्रतिशत भागीदारी देकर आज मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। मुझे खुशी है कि भाजपा संगठन और सरकार में महिला नेतृत्व और विकास पर बल देती है।

प्रधानमंत्री मोदी जी ओर से आधी आबादी की नेतृत्व में भागीदारी के लिए गये इस निर्णय की जितनी सराहना की जाये कम है। संसद में 33% महिला आरक्षण ना सिर्फ़ महिलाओं का मनोबल बढ़ाएगी बल्कि राजनीति में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ाने, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण में उन्हें आगे आने के लिये प्रेरित करेगी। आज लोकसभा में पेश हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।

पूर्व में भी मोदी सरकार ने महिलाओं के हित में, महिला शक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाये हैं जिसने देश की नारी शक्ति के जीवन में बड़े बदलाव लाये हैं, मगर आज का यह निर्णय एक मील का पत्थर साबित होगा जिसकी गूंज वर्षों तक सुनाई देगी।

देश की महिलाओं को हमारी माताओं बहनों को उनका अधिकार देने वाला मोदी सरकार का यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत- विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधी आबादी की सशक्त भागीदारी की दिशा में लिए गये इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार।

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.