दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जुलाई। दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर बुधवार सुबह 207.25 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे ओल्‍ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्‍तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया। इसके दोपहर 12 बजे तक 207.35 मीटर पर पहुंचने की संभावना है।

ओआरबी पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

मंगलवार को जलस्तर 206.24 मीटर तक पहुंचने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जलस्तर 203.58 मीटर था।

ओआरबी पर यमुना का सर्वाधिक जलस्‍तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय हथिनी कुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

वर्ष 2013 में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बाढ़ नहीं आई।

2019 में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन जलस्तर 206.6 मीटर तक ही पहुंचा था और बाढ़ नहीं आई थी।

गत 9 जुलाई को हथनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था।

बाद में उस रात, अतिरिक्त तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद सोमवार 10 जुलाई की सुबह लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हथनी कुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया।

बुधवार को नदी में और पानी छोड़ा गया, जिसके बाद दिल्ली में जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.