समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जून।मॉनसून प्रवेश करने के बाद से ही राज्य के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत झारखंड के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून प्रवेश कर गया है। कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। शेष भागों पर मध्यम से हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य में भारी बारिश,मेघ गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी है।
