उत्तराखंड में 26 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून।मौसम विभाग ने 26 जून तक उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले 3 दिन तक प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.