अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम के 50 जगहों और ऐतिहासिक तथा पर्यटन स्थल पर एक साथ योग के कार्यक्रम होंगे

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर शहर के गैरिसन मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा नगर निगम के 50 जगहों और ऐतिहासिक तथा पर्यटन स्थल मदन महल, भेड़ाघाट, ग्वारीघाट, रानीताल, आईजी ग्राउंड आदि स्थानों पर एक साथ योग के कार्यक्रम होंगे। जिले भर में सम्पूर्ण योग कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ,लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, आयुष मंत्री राजकिशोर कांवरे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद राकेश सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.