गुस्ताखी माफ़ हरियाणा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा।
पवन कुमार बंसल।
नरवाना का दांतो का नकली डॉक्टर और भूपिंदर हूडा के दो डॉक्टर – डॉक्टर भीम और डॉक्टर राजिंदर।
भूपिंदर सिंह हूडा इन दिनों अपनी बात कहने के लिए शेरो -शायरी , जुमलों , किस्सों और चुटकलों का प्रयोग करते है। भाजपा किस तरह वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाती है इसे साबित करने के लिए हूडा साहिब ने नरवाना के दांतो के नकली डॉक्टर का किस्सा सुनाते हुए कहा की नकली डॉक्टर ने दन्त और जाड़ दर्द के शर्तिया इलाज का बोर्ड लगवा दिया और दूकान में दो शीशी जिनमे मिर्च का पानी था डालकर बैठे गया। एक मरीज आया तो उसके आंख में मिर्च का पानी डाल दिया और वो मरीज दन्त दर्द भूलकर आंख ठीक करने की बात करने लगा। वैसे अब हूडा साहिब के गृह नगर रोहतक के डेंटल कॉलेज में मरीजों का बेहतरीन इलाज होता है।
हूडा साहिब के दो डॉक्टर – डॉक्टर भीम और डॉक्टर राजिंदर।
————————-

वैसे तो भूपिंदर सिंह हूडा की काफी डॉक्टरों से दोस्ती है लेकिन दो डॉक्टर उनके खास थे। एक डॉक्टर भीम और दूसरे डॉक्टर राजिंदर।
डॉक्टर भीम हेल्थ महकमे में कर्मचारी थे लेकिन वे अपने को डॉक्टर भीम कहलाते थे। डॉक्टर रजिंदर का डॉक्टरी से दूर-दर्ज का रिश्ता नहीं था। वे तो हूडा साहिब के पिता फ्रीडम फाइटर रणबीर सिंह के ड्राइवर थे और फिर हूडा साहिब की गाड़ी चलाने लगे। हूडा साहिब कहते थे की उनका इन दो डॉक्टरों के बिना काम नहीं चलता। वैसे दोनों डॉक्टर काफी मिलनसार रहे

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.