समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,20 फरवरी। प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के नकारात्मक और सकारात्मक बदलाव आते हैं. उन्हीं बदलावों में से एक है हाथ और पैरों में सूजन आना. सूजन के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से पैरों की सूजन को दूर किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान हाथ पैरों में सूजन आने पर किन उपायों को अपनाना चाहिए और सूजन को दूर करना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…
प्रेगनेंसी के दौरान हाथ पैरों की सूजन को दूर करने के उपाय
1. यदि आप प्रेगनेंसी में सूजन का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में हल्दी के इस्तेमाल से सूजन को दूर कर सकते हैं. बता दें कि हड्डी के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो न केवल सूजन को दूर करने में उपयोगी हैं बल्कि यदि आप हल्दी का पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाते हैं तो इससे सूजन जल्दी उतरती है. इसके अलावा आप हल्दी वाला दूध भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं.
2. गर्म पानी और नमक के इस्तेमाल से भी शरीर की सूजन को दूर किया जा सकता है. ऐसे में महिलाएं गर्म पानी में नमक डालकर सिकाई कर सकती हैं. इसके लिए आपको एक बाल्टी लेनी होगी और उसमें गर्म पानी डालना होगा. अब पानी में एक से दो चम्मच काला नमक को डालें और कुछ मिनटों के लिए अपने प्रभावित स्थान को बाल्टी में डिबोएं. ऐसा करने से सूजन दूर हो सकती है. साथ ही मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिल सकती है.
3. प्रेगनेंसी के दौरान नमक का सेवन अधिक रूप से करने में बचना चाहिए. बता दें कि नमक सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है. साथ ही महिलाओं को नमकीन पैकेट बंद चीजों का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए.