प्रधानमंत्री ने दुन्गती गांव के लोगों को -30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी नल से पानी मिलने पर बधाई दी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11फरवरी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी लद्दाख में डेमजोक के निकट स्थित दुन्गती गांव के लोगों को -30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी नल से पानी मिलने पर बधाई दी है।

सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“दुन्गती के लोगों को बधाई! हम ‘हर घर जल’ प्रदान करने के विजन को साकार करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.