समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जनवरी। रक्षा सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. इसमें सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए. वहीं, पता चला कि राजस्थान के भरतपुर में भी एक जेट क्रैश कर गया है. तीन विमानों के एक ही समय में दुर्घटनाग्रस्त होने के काफी देर के बाद जानकारी मिली कि मुरैना में जो वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए उनमें से एक विमान का मलबा दूर भरतपुर में गिरा था. हालांकि अभी इसका पता लगाया जा रहा है. जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं, वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक मुरैना के पास जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए, उन दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि दो पायलट घायल हुए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने पहाड़गढ़ क्षेत्र के जंगल में अचानक धमाके की तेज आवाज सुनी और जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी.
फिर जानकारी मिली कि राजस्थान के भरतपुर में भी भारतीय वायुसेना का एक जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो चार्टर जेट है.
मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए. प्रशासन ने कहा कि हादसे में घायल हुए दोनों विमान के पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घटनास्थल पर Su-30 और मिराज 2000 दोनों विमानों का मलबा बिखरा पड़ा है. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का मलबा ही 100 किमी दूर भरतपुर में मिला है.