भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हो कोविड दिशा-निर्देशों का पालन- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुलाई बैठक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21दिसंबर। चीन सहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में दुनिया के कई बड़े देशों में कोरोना के 36 लाख मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान लगभग 10 हजार लोगों की मौत भी हुई है। चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजिल और जापान में केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलते घटनाक्रम पर भारत सरकार पैनी नजर बनाये हुए है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने दिल्ली में बताया कि कोरोना के मामलों की स्थिति की समीक्षा इस बैठक में की गई। अन्य देशों की क्या स्थिति है, कितने मामले बढ़ रहे हैं और भारत में इसके लिये क्या करना चाहिये – इन मुद्दों पर चर्चा इस बैठक में की गई।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हो कोविड दिशा-निर्देशों का पालन

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए।

दुनिया के देशों में कोरोना के आंकड़े

पिछले सात दिनों में दुनिया के विभिन्न देशों में दर्ज कोरोना के मामलों की बात करें तो कुल 3632109 मामले दर्ज हुए। इनमें केवल जापान में 1055578 मामले, दक्षिण कोरिया में 460766, फ्रांस में 384184, ब्राजिल में 284200, अमेरिका में 272075, जर्मनी में 223227, होंगकोंग में 108577, चीन के पड़ौसी देश ताइवान में 107381 मामले दर्ज हुए।

जहां तक कोरोना की भेंट चढ़े लोगों की संख्या का संबंध है पिछले सात दिनों में जापान में 1670, मेरिका में 1607, दक्षिण कोरिया में 335, फ्रांस में 747, ब्राजिल में 973, जर्मनी में 868, होंगेकांग में 226, ताइवान में 203, इटली में 397 लोगों की मौत हुई है।

भारत पहले ही है एलर्ट

भारत सरकार दुनिया में इस बदलते घटनाक्रम पर पहले ही सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सूचित कर दिया है कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नये कोविड पोजीटिव मरीजों के सैंपल INSACOG लेबोरेटरी में भेजने को कहा है जिससे कोरोना के नये स्वरुप को ट्रेक किया जा सके।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.