समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17दिसंबर। मध्य प्रदेश के दमोह में बसपा की चर्चित महिला विधायक रामबाई सिंह यूं तो अक्सर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियो में रहती हैं. लेकिन इस बार वह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है. दरअसल, विधायक रामबाई का डांस वीडियो बवाल का कारण बन गया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी. इसके बाद रामबाई समर्थक आक्रोशित हैं. जी मीडिया संवाददाता के अनुसार, एक शख्स ने फेसबुक पर विधायक के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी. इसके बाद से ही उनके समर्थक गुस्से में हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, बसपा विधायक रामबाई सिंह का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह डांस करते दिख रही हैं. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है. विधायक अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सपना चौधरी के गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो जमकर वायरल हुआ लेकिन उनके ही विधानसभा क्षेत्र के एक युवक ने इस वीडियो पर अभद्र टिप्पणी कर दी. इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के बाद शुक्रवार को दिन भर पथरिया पुलिस थाने में रामबाई के समर्थक बबाल काटते रहे और आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे.
Uttar Pradesh के Jhansi में पारिवारिक कार्यक्रम में जमकर नाची BSP MLA RamBai #MLA #MadhyaPradeshNews #BSPMLA #ViralVideo pic.twitter.com/gucxW2Qrb1
— Zee MP-Chhattisgarh (@ZeeMPCG) December 15, 2022
पथरिया पुलिस ने देर रात जांच पड़ताल के बाद आखिरकार आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया. थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के मुताबिक इस मामले में साइबर सेल की मदद ली गई है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. युवक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
बता दें कि रामबाई सिंह दमोह जिले के पथरिया से विधायक हैं. वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कभी पंचायत लगाकर आन द स्पॉट फैसला लेना तो कभी कर्मचारियों-अधिकारियों से बदजुबानी के आरोप लगते रहे हैं.