मुंबई में पैकमैक एशिया 2022 में पैकेजिंग पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8दिसंबर।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ साझेदारी में 7-9 दिसंबर, 2022 को मुंबई में पैकमैक एशिया और क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में पैकेजिंग पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशाल संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है।

उद्घाटन समारोह में आज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, पीएचडीसीसीआई, आईपीएमएमआई, आईआईपी व डीजीएफटी के कर्मियों, श्रीलंका, ब्रिटेन, जर्मनी, बांग्लादेश, इटली, घाना, नेपाल, भूटान, केन्या, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार तथा उद्योग जगत के विदेशी प्रतिनिधियों/प्रवक्ताओं ने मुख्य वक्ता के रूप में विभिन्न तकनीकी सत्रों में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम- एमएसएमई भाग ले रहे हैं।

विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और क्रेता-विक्रेता बैठक के दौरान ईपीआर, पैकेजिंग प्रौद्योगिकी, बायो-डिग्रेडेबल पैकेजिंग सामग्री, नवीनतम तकनीक एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए व्यावसायिक अवसर आदि में पैकेजिंग उद्योग के साथ एमएसएमई के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के साथ तकनीकी सहयोग हेतु बी2बी सत्र, क्रेता-विक्रेता बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं, ताकि निर्यात के लिए व्यावसायिक संपर्क स्थापित किए जा सकें।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.