विश्व के टॉप 10 विश्वविद्यालय जो बदल देंगे आपके बच्चे की जिंदगी, जानें कितनी लगती हैं फीस और कैसे होता हैं चयन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6दिसंबर। कई छात्र ऐसे होते हैं जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं और कई विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। आज हम उन्हीं छात्रों के लिए दुनिया के Top 10 कॉलेजों की सूची लेकर आए हैं। यह सूची वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा जारी की गई थी,

जो हर साल दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों की सूची जारी करती है। इस साल की क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दुनिया भर के लगभग 1,500 संस्थानों को शामिल किया गया। 2023 की रैंकिंग में शामिल टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट और फोटो आप यहां देख सकते हैं।

Top 10 Universities of the World

Follow Us On Google News
ये हैं 2023 की Top 10 Universities of the World की पूरी लिस्ट
1. Massachusetts Institute of Technology (एमआईटी), कैम्ब्रिज, संयुक्त राज्य अमेरिका-स्कोर 100
इस रैंकिंग में अमेरिका के बोस्टन स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) को पहला स्थान मिला है। 1861 में स्थापित इस संस्थान की औसत फीस करीब 48 से 50 हजार डॉलर (करीब 34-35 लाख रुपए) है।

2. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम – स्कोर 98.8
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। इस विश्वविद्यालय ने ब्रिटेन में कई नोबेल पुरस्कार विजेता और कई प्रधान मंत्री भी दिए हैं।

3. Stanford University, यूनाइटेड स्टेट्स – स्कोर 98.5
इस लिस्ट में अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है। इसकी स्थापना 1885 में हुई थी। आज यहां की औसत फीस करीब 46 से 48 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 33-34 लाख रुपये) है।

4. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम – स्कोर 98.4
चौथे नंबर पर ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी है। यहां की औसत फीस 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपए) के बीच है।

5. हार्वर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, संयुक्त राज्य अमेरिका का स्कोर 97.6
क्यूएस रैंकिंग के अनुसार, हावर्ड दुनिया का पांचवा सबसे अच्छा विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1636 में हुई थी। अब तक अमेरिका के कुल आठ राष्ट्रपति हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। साथ ही इस विश्वविद्यालय ने बड़ी संख्या में नोबेल और पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं को दिया है।

6. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैल्टेक), पासाडेना, यूनाइटेड स्टेट्स -स्कोर 97
1891 में स्थापित यह संस्थान क्यूएस रैंकिंग 2020 के अनुसार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में 6वें स्थान पर है। यहां की औसत फीस करीब 60 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) है।

7. Imperial College London, यूनाइटेड किंगडम -स्कोर 97
QS वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें स्थान इंपीरियल कॉलेज लंदन का है, जिसकी स्थापना 1851 में हुई थी। इस संस्थान की औसत फीस करीब 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) है।

8. University College London (यूसीएल), यूनाइटेड किंगडम -स्कोर 95
QS के अनुसार, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, 1826 में स्थापित, दुनिया का आठवां सबसे अच्छा शैक्षणिक संस्थान है। यहां की औसत फीस 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपए) है।

9. ईटीएच ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड – स्कोर 93.6
इस स्विस संस्थान को क्यूएस ग्लोबल वर्ल्ड रैंकिंग में 9वां स्थान मिला है। यहां की फीस अमेरिकी और ब्रिटिश संस्थानों की तुलना में बहुत कम है। यहां की औसत फीस करीब 2000 US Dollars (लगभग 1.5 लाख रुपये) है।

10. शिकागो विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका – स्कोर 93.2
दुनिया के टॉप-10 में सबसे आखिरी पायदान पर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो है। इसकी स्थापना 1856 में हुई थी। यहां की औसत फीस 50 से 52 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 35-36 लाख रुपये) के बीच है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.