समग्र समाचार सेवा
अलीगढ़, 2दिसंबर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से करीब 35 किलोमीटर पहले शुक्रवार को दनवर सोमना इलाके में नयी दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे की खिड़की को तोड़कर एक लोहे की छड़ यात्री की गर्दन में घुस गयी जिससे उसकी मौत हो गयी. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दिल्ली से चली नीलांचल एक्सप्रेस (12876) ट्रेन शुक्रवार की सुबह करीब पौने नौ बजे दनवर सोमना इलाके से गुजर रही थी, तभी एक लोहे की छड़ खिड़की का शीशा तोड़कर सामान्य डिब्बे में खिड़की के पास बैठे हरिकेश कुमार दुबे (करीब 34 वर्ष) की गर्दन में जा घुसी, जिससे वह बुरी तरह से घाय…