सावधान- आपके शरीर के तीन लक्षण बताते है कि हड्डियों तक फैल गया है कैंसर, डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7नवंबर। Bowel Cancer को आंत का कैंसर भी कहा जाता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे आम कैंसर है। यह रोग आंतों की अंदरूनी परत से शुरू होता है और धीरे-धीरे यह रोग शरीर के अन्य हिस्सों में भी बढ़ सकता है।
वर्ष 2020 में Bowel Cancer के 1.9 मिलियन से अधिक नए मामले दर्ज किए गए थे। अन्य सभी कैंसर की तरह, आंत का कैंसर भी तब होता है जब कोलन, बड़ी आंत और रेक्टम की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं।
Bowel Cancer के बारे में समय पर पता न चलने से यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है और आपकी जान भी जा सकती है।
यह भी संभावना है कि यह कैंसर यकृत, फेफड़े, मस्तिष्क, पेरिटोनियम (पेट की गुहा की परत), या लिम्फ नोड्स सहित शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है। जब यह कैंसर शरीर के बाकी हिस्सों में फैलने लगता है, तो इसे Advance Bowel Cancer कहा जाता है।
क्या होता है जब बाउल कैंसर हड्डियों में फैल जाता है?
बाउल कैंसर आपकी हड्डियों में भी फैल सकता है, हालांकि यह काफी दुर्लभ है। जिसे बोन मेटास्टेसिस के नाम से जाना जाता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, यह तब होता है जब मूल ट्यूमर से कैंसर कोशिकाएं टूट जाती हैं और हड्डियों तक फैल जाती हैं, और ये कैंसर कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं।
कैंसर रिसर्च UK के अनुसार, हड्डियों में फैलने वाला कैंसर हाइपरकैल्सीमिया का कारण बनती है, जिसका अर्थ है कि आपके रक्त में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होने लगती है।
संकेत और सेंसेशन
कैंसर रिसर्च UK ने तीन ऐसी सेंसेशन के बारे में बताया है जिससे पता लगाया जा सकता है कि कैंसर आपकी हड्डियों में फैल गया है।
बार-बार प्यास लगना
जब कैंसर या ट्यूमर आपकी हड्डियों में फैलता है, तो यह हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है या कमजोर करता है। इसके साथ ही इससे हड्डियों में बहुत दर्द होता है। इसके बाद फ्रैक्चर की संभावना काफी बढ़ जाती है।
हाइपरकैल्सीमिया के अन्य लक्षण
एक बात का ध्यान रखें कि अगर आपको हाइपरकैल्सीमिया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको एडवांस्ड बाउल कैंसर है। हालांकि, यह जरूरी है कि आप इसके लक्षणों के प्रति सचेत रहें। इसके लक्षणों में यह भी शामिल है-
बाउल कैंसर के शुरुआती लक्षण
नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, Bowel Cancer के लक्षण बहुत मामूली हो सकते हैं और जरूरी नहीं कि आप बीमार महसूस करें। इसके लक्षणों में शामिल हैं-
बाउल हेबिट्स में बदलाव
बवासीर के लक्षणों के बिना मल में खून आना
पेट दर्द, बेचैनी और सूजन
बाउल कैंसर के कारण
Bowel Cancer के सटीक कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसे कई कारक हैं जो बाउल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
जैसे आपकी उम्र एक शोध में पाया गया है कि 10 में से 9 लोगों को 60 साल की उम्र के बाद बाउल कैंसर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, आहार में अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड शामिल करने और कम फाइबर वाला आहार लेने से भी बाउल कैंसर का खतरा बढ़ता है।
इसके अलावा शराब, सिगरेट आदि का सेवन करने वालों को भी बाउल कैंसर का खतरा बहुत अधिक होता है। यदि आपके परिवार में पहले से ही बाउल कैंसर का इतिहास है, तो इसके होने का खतरा बहुत अधिक होता है।
डॉक्टर को कब दिखाना है
NHS की सलाह है कि अगर आपको अपने शरीर में उपरोक्त लक्षण 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक दिखें तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इसके अलावा अगर आपकी आंत से डाइजेस्टिव वेस्ट नहीं निकल पा रहा है तो ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं।
जब आपके शरीर से बेकार चीजें बाहर नहीं निकल पाती हैं, तो आपको पेट दर्द, सूजन और तेजी से वजन कम होने की समस्या का सामना करना पड़ता है, साथ ही आपको कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं।
बाउल कैंसर के खतरे को कैसे कम करें?
UK हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर आप बाउल कैंसर के खतरे से बचना चाहते हैं, तो रेड और प्रोसेस्ड मीट का सेवन न करे।
इसके बजाय, अपने आहार में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। इसके अलावा स्वास्थ्य एजेंसी ने स्वस्थ वजन बनाए रखने, रोजाना वर्कआउट करने और हाइड्रेटेड रहने का भी सुझाव दिया। इस कैंसर से बचने के लिए सिगरेट और शराब का सेवन बिल्कुल भी ना करें।