समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31अक्टूबऱ। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. कहते हैं कि ऐसा करने से मनुष्य को कई प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. क्योंकि देव दिपावली के दिन देव धरती पर पधारते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और तुलसी पूजा का भी विशेष विधान है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी देव दीपावली और इसका महत्व?
कब है देव दीपावली 2022
हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है और इसे देव दिवाली भी कहा जाता है. जो कि दिवाली के 15 दिन बाद आती है. पंचांग के अनुसार हर साल दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर को है लेकिन देव दीपावली 7 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी. जानिए आखिर क्या है वजह?
आखिर क्यों देव दीपावली की तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर 2022 को है. लेकिन इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है और ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा या शुभ कार्य करना वर्जित होता है. यही वजह है कि इस साल देव दीपावली 7 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी.
देव दीपावली का महत्व
देव दीपावली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इसे लेकिन कुछ पौराणिक कथाएं भी प्रचलित है. लोकप्रिय पौराणिक कथा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षक का वध किया था. त्रिपुरासुर ने धरती व स्वर्ग लोक में आतंक मचा रखा था और उसके वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने खुशी मनाई थी. तभी से सभी देवता कार्तिक पूणिमा के दिन धरती पर आते हैं और दीप जलाकर अपनी खुशियां मनाते हैं. इसलिए देव दीपावली का दिन बेहद ही खास माना गया है.