समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अक्टूबर। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इसके बाद गोवर्धन पूजा होती है और फिर अगले दिन भैया दूज का त्योहार आता है. लेकिन इस बार इन सभी त्योहारों की तारीख में बड़ा फेरबदल हुआ है जिसकी वजह से लोग काफी कंफ्यूज हैं. पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को नहीं होगी क्योंकि 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य लगने जा रहा है. आइए जानते हैं अब किस दिन होगी गोवर्धन पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त.
गोवर्धन पूजा 2022 की डेट
इस साल दिवाली के दिन अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है और इस वजह से गोवर्धन पूजा की डेट में बदलाव हो गया है. ऐसे में आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है. इस साल दिवाली की पूजा 24 अक्टूबर 2022 को होगी और इसके अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होती है. लेकिन इस बार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है और इसकी वजह से गोवर्धन पूजा की डेट में बदलाव किया गया है. इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी. हिंदू धर्म में इस गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था.
गोवर्धन पूजा 2022 शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022, बुधवार के दिन होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. यानि पूजा के लिए करीब 2 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा.