समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1सितंबर। हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर का महीना बेहद ही खास और महत्वपूर्ण है. यह पूरा महीना पूजा-पाठ के लिहाज से भी काफी खास है. क्योंकि इस माह राधाष्टमी का त्योहार और शारदीय नवरात्रि आने वाले हैं. मान्यता है कि इस माह आने वाले व्रत व त्योहार के दिन यदि विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाए तो जीवन में आ रही सभी बाधाएं समाप्त होती हैं. आइए जानते हैं सितंबर में कब कौन-सा त्योहार है?
सितंबर 2022 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
2 सितंबर 2022 – सूर्य षष्ठी, दुबड़ी सातम, संतान सप्तमी
4 सितंबर 2022 – श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती
5 सितंबर 2022 – शिक्षक दिवस, श्री रामदेव जी का मेला
6 सितंबर 2022 – परिवर्तनी एकादशी
8 सितंबर 2022 – प्रदोष व्रत (शुक्ल )
9 सितंबर 2022 – अनंत चतुर्दशी
10 सितंबर 2022 – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत- श्राद्ध प्रारम्भ
13 सितंबर 2022 – संकष्टी चतुर्थी
17 सितंबर 2022 – कन्या संक्रांति -जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी
21 सितंबर 2022 – इंदिरा एकादशी
23 सितंबर 2022 – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
24 सितंबर 2022 – मासिक शिव रात्रि
25 सितंबर 2022 – आश्विन अमावस्या- श्राद्ध समाप्त
26 सितंबर 2022 – शरद नवरात्रि-महाराजा अग्रसेन जयंती
इस दिन शुरू होगा पितृपक्ष 2022
सितंबर के महीने में पितृपक्ष भी आता है और इस दौरान लोग अपने पूर्वजों व पितरों को श्राद्ध करते हैं. इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू हो रहे हैं और 15 दिनों तक यानि 25 सितंबर तक चलेंगे. कहते हैं पितृपक्ष में अपने पितरों का विधि-विधान से श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह आशीर्वाद भी देते हैं.
इस दिन शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि 2022
हिंदू पंचांग के अनुसार पितृपक्ष समाप्त होने के बाद अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि के शुरुआत होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होंगे और 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होंगे.