छत्तीसगढ़ में भयंकर रोड एक्सीडेंट: बस-कार की टक्कर में 5 युवकों की मौत, एक घायल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
 छत्तीसगढ़: 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर शुक्रवार को निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर मेटावाड़ा गांव के करीब निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार पांच युवकों दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया, अभिषेक सेठिया और शाकिब खान की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. इस घटना में कार सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. रास्ते में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्राप्त सूचना के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर शहर की ओर एक निजी बस रवाना हुई थी. बस जब तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मेटावाड़ा गांव के करीब पहुंची तब उसने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार में छह युवक सवार थे. इस घटना में कार सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. रास्ते में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.