केरल और दिल्ली के बाद पटना पहुंचा मंकीपॉक्स, मचा हड़कंप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 26जुलाई। केरल और दिल्ली में मंकीपॉक्स के मरीज मिलने के बाद अब बिहार में भी मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिल गया है. बिहार की राजधानी पटना के पटनासिटी इलाके में रहनेवाली एक महिला में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने के लक्षण मिले हैं. इस खबर से हड़कंप मच गया है. अब पीएमसीएच की माइक्रो वायरोलॉजी विभाग की टीम हरकत में आ गई है और महिला के खून का सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए पुणे भेजने की तैयारी कर रही है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जानकारी दी है और इस मामले को संदिग्ध मान रहा है. बता दें कि आज ही यानी मंगलवार को ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंकीपॉक्स से कैसे निबटना है इसे लेकर बैठक भी की है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव, सभी वरीय अधिकारी, राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, सभी मेडिकल कॉलेजों के सुपरिटेंडेंट्स शामिल हुए. डब्ल्यूएचओ (WHO) और भारत सरकार द्वारा मंकीपॉक्स के संबंध में जो जानकारियां दी गई हैं, उसे इस बैठक में साझा किया गया और बीमारी को लेकर गहन चर्चा हुई.

बिहार के स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तर के चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ मंकीपॉक्स के संबंध में जानकारियों को साझा करें. चिकित्सकों को किसी भी तरह का एक भी संदिग्ध मरीज नजर आता है तो तुरंत उसकी जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इस मरीज का तुरंत सैंपल कलेक्ट करें और तुरंत सभी सैंपल्स को बायोलॉजी लैब पुणे भेजा जाए.

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.