राष्ट्रपति चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य ऋतुराज सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 23जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रपति चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य ऋतुराज सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ऋतुराज ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला होंगी जो देश के सर्वोच्च पद पर पर चुनी गई है।
मुर्मू ने ऋतुराज सिन्हा को मिठाई खिला कर उनके बधाई और शुभकामना को स्वीकार कर अपना आशीर्वाद भी उन्हें दिया।
पिछले दिनों हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से मात दी थी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है। उसके बाद मुर्मू देश के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.