उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने दान की अपनी 600 करोड़ की संपत्ति

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुरादाबाद, 20जुलाई। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने अपनी पूरी संपत्ति गरीबों के लिए दान कर दी है। संपत्ति की कुल कीमत करीब 600 करोड़ रुपए है। गोयल ने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित कोठी रखी है। उन्होंने 50 साल की मेहनत से यह प्रॉपर्टी बनाई थी।

गोयल ने दान सीधे राज्य सरकार को दिया है। ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।

डॉ. अरविंद गोयल ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि उनकी दान की गई संपत्ति से सरकार गरीबों के लिए फ्री शिक्षा और अच्छे इलाज की व्यवस्था करे। बता दें कि गोयल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान, वृद्धा आश्रम और अस्पताल में ट्रस्टी हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान भी मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लेकर उन्होंने लोगों को मुफ्त खाना और दवा दिलवाई थी।

डॉ. गोयल के पिता प्रमोद कुमार गोयल और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.