शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की तबीयत हुई खराब, मुंबई के लिए रवाना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 14जून। बॉलीवुड दीपिका पादुकोण की हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल जे जाया गया. वे अगली फिल्म Project K की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नज़र आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दिल की धड़कनें बढ़ने की शिकायत की. जिसके बाद उनका अस्पताल में चेकअप किया गया. कहा जा रहा है कि वे अब ठीक हैं और उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट ले ली है. हालांकि आधारिक रूप से अभी उनकी टीम की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है.

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास कई प्रोजेक्ट हैं जिसके जरिए वो जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं. फिलहाल वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में काम कर रही हैं. इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं. इसके अलावा उनके पास सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ भी है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.