समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 10जून। जम्मू में भद्रवाह की मस्जिद से नफरत भरी और भड़काऊ बयानबाजी की गई. इसके बाद कुछ वीडियो वायरल किए गए जिसमें कई आपत्तिजनक टिप्पणियों के अलावा गर्दन काटने की धमकियां भी दी गईं, जिसके बाद भद्रवाह और डोडा जिले में गुरुवार को कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव के बाद शुक्रवार को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं और पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ और रामबन जिलों में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
गुरुवार को एक कथित भड़काऊ बयानबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव बढ़ गया है. गुरुवार को जम्मू के भद्रवाह में एक मस्जिद से भड़काऊ घोषणा की जा रही थी. इसके बाद भद्रवाह थाने में मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस मीडिया सेंटर जम्मू ने कहा, “कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस स्टेशन भद्रवाह में मामला दर्ज किया गया है. जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.” मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.
#Update Jammu and Kashmir | Internet Services have been suspended in Baderwah town of Doda district.
Curfew was imposed in the town yesterday after tensions erupted due to social media post
— ANI (@ANI) June 10, 2022
आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद शाम को इस बयान के विरोध में इंटरनेट मीडिया पर एक युवक ने पोस्ट डाल दी. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और कुछ लोग सड़कों पर उतर आए. दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की आशंका को टालने के लिए प्रशासन ने भद्रवाह में कर्फ्यू लगा दिया है.