इंदौर अग्निकांडः 7 जिंदगी फूंकने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

इंदौर, 8 मई। इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में लगी आग के मुख्य आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने शनिवार रात लोहा मंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में उसके हाथ-पैर भी टूट गए। जिसके बाद पुलिस उसे घायल हालत में देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एकतरफा प्यार के चलते किया ऐसा

युवक ने शुक्रवार देर रात एकतरफा प्यार के चलते मल्टी में रहने वाली युवती की स्कूटी में आग लगाई थीजो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। ये खुलासा मकान के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ। फुटेज में आरोपी वाहन में आग लगाता दिखा। युवती से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसी युवती के दोपहिया वाहन में आग लगाने की साजिश रची। यही आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

आरोपी का नाम शुभम दीक्षित हैजो कि झांसी का रहने वाला

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि आग लगाने वाले आरोपी का नाम संजय उर्फ शुभम दीक्षित हैजो कि झांसी का रहने वाला है। आरोपी सालभर पहले ही इंदौर आया था और छह महीने पहले तक इसी बिल्डिंग में किराएदार के रूप में रहा था।

युवती की शादी कहीं और होने से नाराज था आरोपी

पुलिस ने बताया कि यह मामला एकतरफा प्रेम संबंध का है। आरोपी इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। लेकिन वो उसी से शादी करना चाहता था। इसी बात लेकर दोनों में विवाद हुआ था। युवती से भी पूछताछ की गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

पैसों को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती के बीच दस हजार रुपए सहित अन्य मामलों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद संजय ने छह महीने पहले घर छोड़ दिया था। उसने इंदौर में कई जगहों पर नौकरी की है। पुलिस के मुताबिक संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। उससे पूछताछ में और भी खुलासे होंगे।

सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

सीसीटीवी  फुटेज में शुक्रवार रात 2.54 बजे सफेद शर्ट पहने एक युवक आता दिखाई दियाजिसने पार्किंग में खड़े एक वाहन से पेट्रोल निकाला और वहीं आग लगा दी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही हैलेकिन क्राइम ब्रांच और अन्य टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। आग लगाने के बाद यह लड़का फुटेज में जाता हुआ भी दिखाई दिया।

तीन घरों के सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर बरामद

कुछ देर बाद लड़का फिर से इसी इमारत में आता है। वह इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है। हालांकि स्वर्ण बाग की जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके सीसीटीवी पूरी तरह से जल गए हैं। पुलिस ने इस क्षेत्र से तीन घरों के सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर बरामद किए हैं।

अग्निकांड में 7 लोगों की हुई मौत

इंदौर में शुक्रवार देर रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस अग्निकांड में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 5 पुरुष है। कुछ जिंदा जले और कुछ का दम घुट गया। यह बिल्डिंग घनी आबादी के बीच है। लोगों का कहना है कि पार्किंग में भी आग थी। लोगों को भागने की जगह नहीं मिली तो गैलरी से कूदकर जान बचाई। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लोगों की पहचान अभी बाकी

मरने वालों में 40 और 45 वर्ष के दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं। ईश्वर सिंह सिसोदिया और नीतू की दम घुटने से मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि घटना के वक्त बिल्डिंग में 15-16 लोग थे। बताया गया कि बिल्डिंग के मालिक के मोहल्ले में 4 मकान हैंजो किराए से दिए हैं। लोग कह रहे हैं कि कहीं भी सेफ्टी नहीं है। उसके खुद के मकान पर तो मोबाइल कंपनी का टावर लगा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.