कहर ढा रही गर्मी, देश के 18 राज्यों के 20 शहरों में पारा 45 के पार, उप्र का प्रयागराज सबसे गर्म

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। गर्मी ने लोगों की अग्निपरीक्षा लेनी शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशराजस्थान समेत 18 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसमें 46 डिग्री के साथ उप्र  का प्रयागराज टॉप पर है।

दिल्ली में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली में गर्मी ने शुक्रवार को 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले अप्रैल में 43.5 डिग्री से ज्यादा तापमान 2010 में रिकॉर्ड हुआ था। तब अप्रैल की 18 तारीख को पारा 43.7 तक पहुंचा था। अभी पारा नीचे आने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिकउत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक लू चलती रहेगी। पूर्वी भारत में 3 दिन बाद गर्म हवा के थपेड़ों में थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

5 पॉइंट में देश में गर्मी का हाल

    गुरुग्राम में अप्रैल में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां गुरुवार को पारा 45.6 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 28 अप्रैल 1979 में पारा 44.8 डिग्री पहुंचा था।

    मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में में पारा 45.6 डिग्री दर्ज हुआ। खरगोन में यह 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उप्र में प्रयागराज में 45.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र में अकोला (45.4 डिग्री)ब्रम्हपुरी (45.32 डिग्री) और जलगांव में 45.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड

    भारत में पावर स्पलाई की डिमांड शुक्रवार को 204.65 गीगावाट तक पहुंच गई। ये अब तक की सबसे ज्यादा सप्लाई डिमांड बताई जा रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिकउत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले दो दिन तक तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    राजस्थानमध्य प्रदेशविदर्भ में अगले 4 दिनों तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब प्रतिकूल मौसम के लिए तैयारी रखना होता है। इसके बाद रेड अलर्ट आता हैजिसमें एक्शन लेना होता है। 

उप्र के प्रयागराज समेत 4 शहरों का पारा 45 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसीआगरा और कानपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया ने बताया कि राजस्थान के चुरूबाड़मेरबीकानेर और श्री गंगानगर जैसे स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सामान्य हैलेकिन अप्रैल के अंत तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 45-46 डिग्री सेल्सियस सामान्य नहीं है।

पश्चिम बंगाल में दो मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां

पश्चिम बंगाल में बढ़ते तापमान के चलते स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 2 मई से शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय निजी स्कूलों पर भी लागू होता है। वहीं2 मई से कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सभी शैक्षणिक संस्थान 2 मई से अपनी कक्षाएं स्थगित कर दें। सभी संस्थान 15 से 20 जून के बीच कक्षाएं फिर से शुरू कर सकते हैं।

कब घोषित होती है हीटवेव

आईएमडी के अनुसारअधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव घोषित की जाती है। यदि सामान्य तापमान से पारा 6.4 डिग्री से अधिक हैतो गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है। पहले रिकॉर्ड किए गए तापमान के आधार पर कहा जा सकता है कि हीटवेव तब घोषित की जाती है जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। यदि अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर जाता है तो भीषण लू की घोषणा की जाती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.