हनुमान चालीसा पर आर-पार: सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की कोर्ट में पेशी आज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 24 अप्रैल। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है। जहां बीते शनिवार को मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ीं मुंबई के खार इलाके में अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं आज दोनों पति-पत्नी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और रवि राणा को धारा 153 ए के तहत यानी धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे और पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के दबाव में मेरे नाम एक झूठी एफआईआर दर्ज कर दी है, मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। उस एफआईआर में इन्होंने लिखा है कि किरीट सोमैया ने ऐसा कहा कि मेरी गाड़ी पर सिर्फ एक पत्थर आया जबकि 70-80 शिवसैनिकों ने मुझ पर हमला किया।

मेरी जान लेने का उद्धव का यह तीसरा प्रयासः सोमैया

सोमैया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि मेरी जान लेने का उद्धव का यह तीसरा प्रयास है। पहले वाशिम फिर पुणे और अब खार। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे और पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के दबाव में मेरे नाम एक झूठी एफआईआर दर्ज कर दी है, जिस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.