फिर से एक्शन में मानः पंजाब में 184 वीआईपी की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी वापस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल। पंजाब पुलिस ने 184 के करीब पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन वीआईपी की सुरक्षा में 300 से ज्यादा कर्मचारी तैनात थे। आदेश एडीजीपी ने सभी पुलिस प्रमुखों को भेजे हैं। बता देंआम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दूसरी बार सुरक्षा कर्मचारियों को वापस लेने की सूची जारी की गई है। इस बार जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है उनमें दर्जनभर से ज्यादा पूर्व मंत्री व पूर्व संसद सदस्य सदस्य शामिल हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परिवार की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियोंपूर्व आइपीएस अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है।

इन लोगों से वापस ली गई सुरक्षा

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटपुरपूर्व सांसद राजीव शुक्लापूर्व सांसद संतोष चौधरीपूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ाजनमेजा सिंह सेखोबीबी जगीर कौरमदन मोहन मित्तलगुलजार सिंह राणिकेसोहन सिंह ठंडलतोता सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

पूर्व चेयरमैनों की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी को भी वापस बुलाया

इसके अलावा कई पूर्व चेयरमैनों की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी को भी वापस ले लिया गया है। बीते मार्च माह में भी 400 से ज्यादा अलग-अलग बटालियनों व कमांडो फोर्सेस के कर्मचारी जो वीआइपीज की सुरक्षा में लगे थे उन्हें वापस लिया गया था। सबसे ज्यादा सिक्योरिटी पंजाब की पूर्व सरकार में मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से वापस ली गई थी।

इन लोगों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी वापस आए

इससे पहले मनप्रीत बादल को सुरक्षा दे रहे 19, अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग से 21, परगट सिंह से 17, अरुणा चौधरीराणा गुरजीत सिंह से 14-14 कर्मचारी वापस लिए गए थे। राजकुमार वेरका से 11, भारत भूषण आशू से 16, ब्रहम मोहिंद्रा से 14, संगत सिंह गिलजिया से 15, रणदीप सिंह नाभा से 15, अजैब सिंह भट्टी से 2, राणा केपी सिंह से 13, राजिया सुल्ताना से 4, गुरप्रीत सिंह कांगड से 6, तृप्त राजिंदर बाजवा से 14, सुखविंदर सिंह सकारिया से 14, बिंदरमीत सिंह से 3, सुखपाल सिंह भुल्लर से 4, कुलजीत सिंह नागरा से 2, कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों से 4, हरप्रताप सिंह अजनाला से चार सुरक्षा कर्मचारी वापस लिए गए थे। 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.