मैदान के साथ तपे पहाड़, कई राज्यों में लू की चेतावनी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 30 मार्च। उत्तर भारत में मार्च का अंत आते-आते मौसम ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में मैदानी राज्यों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। दिल्ली में मार्च में ही मई-जून जैसे हालाततपती धूप और लू से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। आज अधिकतम तापमान पहुंच सकता 40 डिग्री पारमौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया हुआ है लू का अलर्टपूरा मार्च रहा सूखाअगले एक हफ्ते में भी बारिश के नहीं आसार।

दिल्ली में भी बढ़ा गर्मी का स्तर, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में अधिकतम तापमान में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च महीने में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में गंभीर हीट वेव की चेतावनी दी हैजिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर ट्वीट किया गया है जिसके अनुसारअगले चार से पांच दिनों तक पश्चिमी मध्य प्रदेशविदर्भराजस्थान में हीट वेव की स्थिति नजर आयेगी। वहीं दो दिनों तक जम्मू क्षेत्रहिमाचल प्रदेश और सौराष्ट्र व कच्छ इलाके में लू लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

हिमाचल के चार जिलों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

हिमाचल के कई क्षेत्रों में मार्च में ही मई जैसी गर्मी दिखने लगी है। मौसम विभाग ने भी मंगलवार को हिमाचल के चार जिलों कांगड़ाकुल्लूमंडी और सोलन में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। इससे आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। बारिश न होने के कारण पहले से सूखे की मार झेल रही फसलों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से चली गर्मी हवाओंपहाड़ों पर सूर्य की सीधी पड़ती किरणों और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल में इस तरह का मौसम बना है। मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि डलहौजी का सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक रहा। वर्ष 2000 से अब तक के आंकड़ों के अनुसारधर्मशाला में अधिकतम तापमान का रिकार्ड टूट गया है। 12 साल बाद 29 मार्च को सबसे अधिक 33.2 डिग्री तापमान दर्ज किया है। इससे पूर्व 29 मार्च2010 को 31.6 डिग्री तापमान रहा था।

लू की चपेट में झारखंड और ओडिशा

झारखंड और ओडिशा के कई जिले मार्च में ही लू की चपेट में आने लगे हैं। दोनों ही राज्यों में ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री के पास या पार पहुंच गया है। अगले दो-तीन दिन दिनों में इन जिलों में दो से तीन डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के दो दर्जन से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड में यह पहला मौका है जब मार्च मे ही लू की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार30 मार्च से झारखंड के गढ़वापलामूलातेहारचतराबोकारोधनबादसिमडेगापूर्वी सिंहभूमसरायकेला खरसावांपश्चिमी सिंहभूमगोड्डा समेत एक दर्जन जिलों में तेज लू चलेगी। अगले एक सप्ताह तक यह स्थिति बनी रहेगी। ओडिशा में ज्यादातर इलाके प्रभावित होंगे। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.