पंजाब के भगवंत मान मंत्रिमंडल में 10 मंत्री शामिल, बैंस सबसे युवा व धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़19 मार्च। पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। आज 10 मंत्रियों ने शपथ ली। पहले नंबर पर हरपाल सिंह चीमा और 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री है। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्‍पा ने मंत्री पद की  शपथ ली। उन्‍होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्‍ण सूद को होशियारपुर से हराया था।

छठे मंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली

छठे मंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली। वह 32 साल के हैं। इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। भगंवत मान सरकार में  60 सालके धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं। आठवें नंबर पर लालजीत सिंह भुल्‍लर ने शपथ ली।

कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया

सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ ग्रहण किया। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली।  कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया है।

10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

राज्‍यपाल राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की  शपथ लेने वाले नेता पहले ही पहुंच गए थे। समारोह में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद दिन में दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के राज्‍यपाल बंगारू दत्‍तात्रेय भी मौजूद रहे।

नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई गई

नए मंत्रियों को राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई गई। इस आडिटोरियम का हाल में ही राज्‍यपाल ने उद्घाटन किया था। समरोह में काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे। समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवार के सदस्‍य भी पहुंचे।

 ये हैं नए मंत्री

  1. हरपाल सिंह चीमा।
  2. गुरमीत सिंह मीत हेयर।
  3. डा. बलजोत कौर।
  4. कुलदीप सिंह धालीवाल।
  5. डा. विजय सिंगला।
  6. लालजोत सिंह भुल्लर।
  7. हरभजन सिंह ईटीओ।
  8. ब्रह्म शंकर जिम्‍पा।
  9. हरजोत सिंह बैंस।
  10. लाल चंद कटारूचक।
कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.