समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 मार्च। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज दसवां दिन है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर की घोषणा का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी रूसी के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी है, जिसमें बताया गया कि दूसरे दौर की वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी। फिलहाल, रूस और यूक्रेन इस सप्ताहंत में तीसरे बार वार्ता करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं इस बीच यूक्रेन में 12 लाख से लोग बेघर हो चुके हैं। ऐसे में अपने परिवार वालों उजड़ते देख एक महिला ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
ओलीजा नाम की महिला का परिवार यूक्रेन में है
पुलवामा जिले के त्राल इलाके में रहने वाली ओलीजा नाम की महिला का परिवार यूक्रेन में है। युद्ध की भयंकर स्थिति देख महिला ने कहा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरा दिल रोता है क्योंकि मेरा परिवार वहां है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से कहना चाहती हूं कि किसी भी तरह से यूक्रेनियन की मदद करने की कोशिश करें। रास्ता संभव है। वे शांतिपूर्ण लोग हैं।
हमारा देश लोकतंत्र और शांति के लिए लड़ रहा
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश लोकतंत्र और शांति के लिए लड़ रहा है। उनके दिल में आजादी है और वे रूस को हमारे घरों में नहीं आने देंगे। मास्को द्वारा यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों (डोनेट्स्क और लुहान्स्क) को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू कर दिया था।