समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 फरवरी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 14 फरवरी को इसको लेकर सूचना जारी कर दी है। विनीत जोशी इस पद पर आईएएस मनोज आहूजा का स्थान ग्रहण करेंगे। विनीत जोशी इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर तैनात थे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले
विनीत जोशी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रयागराज (तब इलाहाबाद) के एनी बेसेंट स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। जोशी ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की भी पढ़ाई की है। उन्हें साल 2010 में भी सीबीएसई के चेयरमैन की जिम्मेवारी मिली थी। वो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के निकाय सदस्य भी हैं। वर्तमान में विनीत जोशी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक हैं।
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से हैं मास्टर्स
विनीत जोशी ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से मास्टर्स किया है। विनीत जोशी के पास कई बड़े शिक्षा निकायों में कार्य करने का अनुभव है। वो पहले भी सीबीएसई चेयरमैन पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। विनीत जोशी के पास कई बड़े शिक्षा निकायों में कार्य करने का अनुभव है। वो पहले भी सीबीएसई चेयरमैन पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मणिपुर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी
विनीत जोशी मणिपुर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। विनीत जोशी ने मणिपुर में युवा मामले और खेल विभाग से अपनी सेवा की शुरुआत की। 1999 में इन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय के निजी सचिव की जिम्मेवारी दी गई। साल 2000 से 2001 तक विनीत जोशी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव रहे।