ई-श्रम पोर्टल पर 25 करोड़ कामगार पंजीकृत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 फरवरी। केंद्र सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनमें से एक ई-श्रम कार्ड योजना भी है। अभी पिछले महीने जनवरी में ही यूपी सरकार की ओर से ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किया गया। इसके बाद ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की बाढ़ सी आ गई और रिकार्ड रजिस्ट्रेशन हुए। यूपी में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 8 करोड़ के पार हो गई है। वहीं पूरे देश में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या करीब 25 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।

ई-श्रम कार्ड के हैं कई फायदे

ई-श्रम पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 24 करोड़ 85 लाख 8 हजार 271 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यदि आप भी असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से ई-श्रम कार्ड योजना की जानकारी दें रहे हैं ताकि आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

क्या है ई-श्रमिक कार्ड योजना

केंद्र सरकार ने 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक कामगार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड बनवाने से कई लाभ मिलते हैं। इस कार्ड के जरिये श्रमिक अपने राज्य के बाहर भी अपनी योग्यतानुसार काम प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा इस कार्ड को बनवाने पर दो लाख का दुर्घटना बीमा मिलता है। वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ भी इस कार्ड से आसानी से लिया जा सकता है। ई-श्रम योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों और कामगारों को लाभ देना है। बता दें कि इस योजना के जरिये सरकार देशभर के करीब 38 करोड़ असंगठित मजदूरों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध करना चाहती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.