राह में मुलाकात पर अखिलेश ने किया ‘दुआ सलाम’ तो प्रियंका ने ‘राम-राम’ से दिया जवाब

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 4 फरवरी। चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर चुकीं प्रियंका गांधी का बुलंदशहर में प्रचार के दौरान अखिलेश-जयंत से आमना-सामना हुआ। अपने अपने रथों पर सवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष का आमना सामना हुआ तो उन्होंने विनम्रता के साथ एक दूसरे का अभिवादन किया। अखिलेश यादव ने राह में हुई इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए ‘दुआ सलाम’ कहा तो प्रियंका ने भी जवाब में राम-राम कहा।

दोनों का काफिला आमने-सामने टकरा गया

दरअसल बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बे के निकट शाम करीब सात बजे अखिलेश-जयंत चौधरी का विजय और तथा प्रियंका गांधी का काफिला आमने-सामने टकरा गया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अखिलेश के विजय रथ की ओर हाथ बढ़ा कर उनका अभिनंदन किया जिस पर अखिलेश व जयंत चौधरी ने भी विजय रथ वाहन की छत से हाथ जोड़कर गर्मजोशी से प्रियंका गांधी वाड्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान गठबंधन और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एक दूसरे का अभिनंदन कर रहे थे।

इस बार कांग्रसे के साथ नहीं सपा, 2017 में मिली थी करारी शिकस्त

गौरतलब है कि वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था जिसमें उन्हे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उस समय राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ मिल कर रैलियां और जनसभायें कर रहे थे। इस बार यूपी में विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले दम पर लड़ रही है और पाटी की कमान राहुल की बहन प्रियंका ने संभाल रखी है। कांग्रेस और सपा ने इस चुनाव में भी एक दूसरे के प्रति नरम रूख अपनाया हुआ है हालांकि दोनो दल भाजपा के खिलाफ आक्रामक है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.