समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 जनवरी। देश में बुधवार को 2 लाख 84 हजार 460 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.76 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 574 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले 1,454 कम नए संक्रमित मिले हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 2,85,914 लोग संक्रमित मिले थे और 659 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 21.95 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.03 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
केरल में नए केसों में 5 हजार की कमी
राज्य में बुधवार को 49,771 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 34,439 मरीज ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 55,475 नए संक्रमित मिले और 70 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नए केस में 5,704 की कमी आई है। यहां अब तक कुल 57.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 54.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,281 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,00556 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 48.06 फीसदी है।
कर्नाटक के ये हैं हालात
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 48,905 नए मामले मिले हैं। 41,699 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 41,400 नए मामले मिले और 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 22.51 फीसदी है।
महाराष्ट्र में नए केस से ज्यादा ठीक हुए मरीज
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 35,756 नए केस मिले। इस दौरान 79 लोगों की मौत हुई और 39,857 मरीज ठीक हुए। मंगलवार को 33,914 नए केस मिले और 86 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.98 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 76.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.54% है।
उत्तर प्रदेश में राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़ा
यहां बीते 24 घंटे में 10,876 लोग संक्रमित पाए गए। 17,074 लोग ठीक हुए और 23 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले मंगलवार को 11,529 लोग संक्रमित पाए गए और 15 मौतें दर्ज हुई थी। अब तक राज्य में 19.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,111 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 80,342 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
गुजरात के हालात में भी मामूली सुधार
यहां बुधवार को 14,781 नए केस सामने आए, जबकि 20,829 मरीज ठीक हुए और 21लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 16,608 नए केस मिले थे और 28 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,28,192 हैं। पॉजिटिविटी रेट 14.4 फीसदी से घटकर 10.90 फीसदी हो गया है।
मध्य प्रदेश में 72,224 एक्टिव केस
यहां 24 घंटे में 9,966 नए केस सामने आए और 8,604 लोग ठीक हुए। इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को यहां 9,451 नए केस सामने आए थे और 7 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,591 लोगों की मौत हो गई। 72,224 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.9 फीलदी है।