अपनी फिल्म ’83’ की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 24दिसंबर। दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ की शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म की सफलता की आशा के साथ सह-निमार्ता दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। अभिनेत्री ने बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। पारंपरिक पोशाक पहने दीपिका को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर ले जाया गया। कबीर खान द्वारा निर्देशित, फिल्म में दीपिका के पति रणवीर सिंह, कपिल देव की मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने विश्व कप जीतने के लिए 1983 की टीम को तैयार किया था।

यह फिल्म 1983 के विश्व कप में पर्दे के पीछे की घटनाओं का एक नाटकीय संस्करण है। यह एक ऐसी टीम की कहानी है, जो भारतीय क्रिकेट का चेहरा हमेशा के लिए बदल देती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.