संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री एच.ई. गुयेन वैन हंग से की मुलाकात
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18दिसंबर। संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री श्री एच.ई. गुयेन वैन हंग के साथ वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल सदस्य के रूप में आए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग, एमओसीएसटी की महानिदेशक श्रीमती गुयेन फुओंग होआ के साथ 17 दिसंबर 201 को नई दिल्ली में मुलाकात की। वैन हंग 15-19 दिसंबर, 2021 तक वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत यात्रा पर आए हुए हैं।

https://twitter.com/M_Lekhi?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1471777492423700480%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D1782884
दोनों मंत्रियों ने भारत और वियतनाम के खास ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद करते हुए, मौजूदा संबंध को और गहरा, मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भारत और वियतनाम के विशेषज्ञों द्वारा मिलकर लिखी गई पुस्तक “वियतनाम का चाम स्कल्प्चर्स एंड देयर इंटरफेस विद द इंडियन आर्ट (डेनंग म्यूज़ियम ऑफ़ चाम स्कल्प्चर्स द्वारा संग्रहित)” संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी द्वारा प्रस्तुत की गई। श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने अपने वियतनाम के समकक्ष को दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों के प्रमाण के रूप में इस पुस्तक को पेश किया। यह पुस्तक 2013 में भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान (एनएमआई) और वियतनाम के डॉ. नांग संग्रहालय के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत प्रकाशित हुई है।