समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 2दिसंबर। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब एक दर्जन IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। भिंड और सागर के एसपी समेत कुल 13 IPS अफसर बदले गए हैं। भिंड में पदस्थ एसपी मनोज कुमार सिंह के स्थान पर शैलेंद्र सिंह चौहान को भिंड जिले की कमान सौंपी गई है. सागर एसपी अतुल सिंह को हटाकर उनके स्थान पर तरुण नायक को जिले की जिम्मेदारी दी गई।
भिंड एसपी मनोज सिंह को एसपी पद से हटा कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं सीनियर आईपीएस अफसर अरुणा मोहन राव को स्पेशल डीजी अग्निशमन सेवा का पदभार दिया गया है। दरअसल सीनियर आईपीएस अफसर शैलेंद्र सिंह के जाने के बाद अग्निशमन सेवाएं का पद खाली पड़ा हुआ था. इसलिए उस जगह पर अरुणा मोहन राव को पदस्थ किया गया। इसके अलावा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन विजय यादव भी रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह कैलाश मकवाना को पोस्ट किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला नया पदभार
– स्पेशल डीजी अरुणा मोहन राव को अग्निशमन सेवाओं का स्पेशल डीजी बनाया गया
– कैलाश मकवाना को पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया
– अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार आयोग सुषमा सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पी एच क्यू बनाया गया
– आनंद सिंह कुशवाहा को उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा से उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन बनाया गया
– आर एस परिहार को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज भेजा गया
– मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक भिंड से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया
– अतुल सिंह को पुलिस अधीक्षक सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया
– नागेंद्र सिंह को सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया
– समीर सौरव को सेनानी 10 वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर से सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया