समग्र समाचार सेवा
जालौन, 5 नवंबर। जहां पूरे देश में कल धुमधान से दीवाली का त्योहार पताखों औऱ दिए जलाकर मनाए गए और लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए नजर आए वहीं एक जगह ऐसी भी है जहां दीवाली मनाने का तरीका ही कुछ अलग है। यहां लट्ठ मार दीवाली मनाई जाती है। लोग जब सड़कों पर लट्ठ लेकर निकले तो देखने वाले देखते रह गए।
बुंदेलखंड (यूपी) के जालौन जिले में अनोखे तरीके से भी दीवाली मनाई जाती है। जालौन जिले में दीवाली मनाने का ये तरीका नया नहीं बल्कि काफी पुराना और पारम्परिक है।
#WATCH | People in Jalaun participate in Bundelkhand's traditional 'Latth Maar Diwali'. #Diwali pic.twitter.com/3F29F0Pgmx
— ANI UP (@ANINewsUP) November 4, 2021
जालौन जिले में पारंपरिक तरीके से लाठियां लेकर विशेष तरह का डांस किया जाता है। एक दूसरे को लाठी मारते हैं, हालाँकि इससे किसी को नुकसान नहीं पहुँचता है। जालौन में आज दर्जनों लोग लाठियां लेकर डांस करते हुए सड़कों पर निकले और स्थानीय नृत्य करते हुए और पारंपरिक गीत गाते हुए लट्ठ मार दीवाली मनाई। दीवाली मनाने के इस अनोखे तरीके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।