सीएम योगी आदित्यनाथ का अराजपत्रित कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस के तौर पर मिलेगी 6908 रुपये की धनराशि

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, जेएनएन। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस देने का शासन का आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार के इस तोहफे से करीब 28 लाख सरकारी कर्मी लाभांवित होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने गुरुवार को बोनस प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया है। सभी कर्मियों को बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी। इस बोनस की राशि का 75 फीसद कर्मचारी के जीपीएफ खाते में भेजा जाएगा जबकि 25 फीसद का उनको वेतन के साथ नगद भुगतान होगा।

जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने दीपावली के पर्व पर कर्मचारियों को बोनस देने का आज शासनादेश जारी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। इसकी घोषणा से सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई सभी कर्मचारियों को लगभग 7000 रुपया बोनस की राशि मिलेगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.