लखबीर हत्याकांड मामले में सख्त हुई पंजाब सरकार, जांच के लिए गठित की SIT

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के निर्देशों पर डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बुधवार को निहंग सिंहों द्वारा सिंघू बॉर्डर पर कत्ल किये गए लखबीर सिंह की बहन द्वारा लगाए गए दोषों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एस.आई.टी) का गठन किया है।

एस.आई.टी का गठन ए.डी.जी.पी.-कम-डायरैक्टर, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब वरिन्दर कुमार की अध्यक्षता में किया गया है। फिऱोज़पुर रेंज के डी.आई.जी. इन्दरबीर सिंह और तरनतारन के एस.एस.पी. हरविन्दर सिंह विर्क भी एस.आई.टी के मैंबर हैं।

जानकारी के अनुसार जि़ला तरन तारन के कसेल निवासी राज कौर (इस समय चीमा कलां की निवासी) ने दोष लगाया था कि उसके भाई लखबीर सिंह को कुछ अनजान व्यक्तियों द्वारा बहका कर सिंघू (नयी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) ले जाया गया, जहाँ कुछ निहंग सिंहों ने 15 अक्तूबर, 2021 को बेअदबी के दोषों के अंतर्गत उसका कत्ल कर दिया।

एडीजीपी-कम-डायरैक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन वरिन्दर कुमार ज़रूरत पडऩे पर जाँच के लिए राज्य में तैनात अन्य किसी भी पुलिस अधिकारी की सेवाएं ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में वह पंजाब पुलिस के किसी भी अन्य विंग /यूनिट की सहायता और सहयोग लेने के लिए समर्थ हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.