समग्र समाचार सेवा
दुबई, 20अक्टूबऱ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 अक्टूबर को दुबई स्थित आईसीसी अकेडमी ग्राउंड पर वार्म अप मैच खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरी है, जिसमें विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले अभ्यास मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी बेहद जोश में हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू शृंखला हारने के बाद से भारत लगातार आठ श्रृंखलाओं में अपराजेय रहा है। टी20 विश्व कप 2016 के बाद से भारत ने 72 टी20 मैच खेलकर 45 जीते हैं।
India vs Australia Squads:
ICC T20 World Cup, India Squad: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती.
ICC T20 World Cup, Australia Squad: डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटीपर), एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस.