शिल्पा और राज कुंद्रा पर एफआईआर करना शर्लिन चोपड़ा को पडा भारी, कुंद्रा ने दर्ज कराया 50 करोड़ की मानहानि का केस
समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 20अक्टूबर। पॉर्न केस में फंसे राज कुंद्रा पर उस समय दोहरी मुसीबतों का पहाड़ टुट पड़ा जब एक्टर और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने पति- पत्नि दोनो के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में मानदेय ना देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया। लेकिन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा का एफआईआर दर्ज करना उनपर ही भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उल्टा शर्लिन पर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज और शिल्पा के वकीलों ने शर्लिन के पिछले हफ्ते जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद यह कदम उठाया है। शर्लिन ने अपनी शिकायत में राज और शिल्पा के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अंडरवर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिल्पा-राज के वकीलों की ओर से चेतावनी के बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
शर्लिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उन्होंने राज कुंद्रा के ‘जेएल स्ट्रीम’ कंपनी के लिए 3 वीडियो शूट किए थे, लेकिन उन्होंने वादे के मुताबिक पैसे नहीं दिए। शिकायत में एक्ट्रेस ने कहा था कि राज कुंद्रा जिस्म की नुमाइश करवाने के बाद कलाकारों को पेमेंट नहीं करते।
वकीलों ने पहले ही दी थी चेतावनी
शिल्पा और राज के वकील ने बयान जारी कर कहा था, ‘शर्लिन चोपड़ा जो भी वक्तव्य दे रही हैं, वे कानून के दायरे में होने चाहिए। मेरे मुवक्किल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। पब्लिकली शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई हर बात का इस्तेमाल कोर्ट में उनके खिलाफ किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसिडिंग के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।” अब इस चेतावनी को हकीकत में बदल दिया गया है।