बैंक में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, क्लर्क के पद पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 20अक्टूबऱ। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की तरफ से क्लर्क के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए बंपर वैकेंसी आई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है. अधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि कुल 7855 सीटों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं।

आईबीपीएस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वहीं उम्मीदवारों के आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2021 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख भी यही है. ऐसे में आवेदन से पहले अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

IBPS के तहत कुल 11 बैंकों में भर्ती की जाएगी।  इन बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं।

 

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.