समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान कई लोग नदी में डूब गए. इसमें से पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना से सनसनी फैल गई।
आगरा के एक गांव में दशहरा के दिन मूर्ती विसर्जन किया जा रहा था. पार्वती नदी से विसर्जन के लिए काफी लोग जुटे थे। आगरा के SSP मुनिराज ने बताया कि नदी में विसर्जन के दौरान कुछ लोग अधिक गहराई में चले गए, इससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
अफसरों ने बताया कि पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। जान गंवाने वाले सभी एक ही गांव के हैं। हादसे से गांव में हाहाकार मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश: आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक गांव के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई।
आगरा के SSP मुनिराज ने बताया, "पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोग नदी में डूब गए थे। बाद में पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई।" (15.10) pic.twitter.com/2i2UCrtt3q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2021